Viral Video: पति की बाइक छुड़ाने थाने पहुंची पत्नी के शरीर में आई माता, पुलिस ने बिना चालान के लौटा दी चाबी, पैसे भी चढ़ाए

Viral Video: पति की बाइक छुड़ाने थाने पहुंची पत्नी के शरीर में आई माता, पुलिस ने बिना चालान के लौटा दी चाबी, पैसे भी चढ़ाए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भीतरवार थाना परिसर का यह वीडियो देखने वालों को अचंभित कर रहा है जिसमें एक महिला थाने के अंदर जोर-जोर से चिल्लाते हुए और झूमते हुए नजर आ रही है।

ग्वालियर थाने में माता आने का वायरल वीडियो

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ग्वालियर के भीतरवार थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बिना हेलमेट और अधूरे कागजात के साथ वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान एक दंपति बाइक पर बाजार जाते हुए पकड़े गए। उनके पास न हेलमेट था और न ही जरूरी दस्तावेज पूरे थे। पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर थाने भिजवा दी।

जब चालान भरने की बात हुई तो पति ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने पहुंचे और गाड़ी छुड़ाने की गुहार लगाई। थाना स्टाफ से पति की बातचीत चल ही रही थी कि अचानक पत्नी जोर-जोर से चिल्लाते हुए झूमने लगी।

थाने में माता का आगमन, पुलिसकर्मी रह गए हैरान

स्टाफ और वहां मौजूद लोगों का कहना है कि महिला के शरीर में माता रानी आ गईं और वह नाराज होकर थाने के अंदर नाचने लगीं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। गौरतलब है कि इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है और माता रानी के प्रति लोगों की गहरी आस्था है, इसलिए वहां मौजूद सभी लोग उन्हें मनाने की कोशिश करने लगे।

वीडियो में लोग महिला से कहते सुनाई दे रहे हैं, "हे माता रानी शांत हो जाओ, पानी पी लो और जिनके पास इनकी गाड़ी की चाबी है उसे लौटा दो।"

पुलिस ने चढ़ाए पैसे, बिना चालान लौटाई चाबी

इसके बाद पुलिस स्टाफ ने महिला के पति को बुलाकर मनाने की कोशिश की, लेकिन महिला हाथ ऊपर उठाए कुछ देर और नाचती रही। वहां मौजूद स्टाफ ने माता रानी के रूप में आई महिला को कुछ पैसे भी चढ़ाए और उनकी बाइक की चाबी वापस करते हुए उन्हें जाने को कहा।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कल देर शाम भीतरवार थाना परिसर का है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे सच्ची आस्था मान रहे हैं तो कुछ इस पर सवाल उठा रहे हैं। बहरहाल, एक बात तो तय है कि थाने में माता का यह अनोखा "दरबार" और पुलिसकर्मियों का पैसे चढ़ाकर चाबी लौटाना इंटरनेट पर खासा वायरल हो चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form