
पति-पत्नी का ये Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने जमकर किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर आजकल एक छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और जो भी इसे देखता है, वो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जो लोगों को इतना गुदगुदा रहा है।
आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन रखने वाला शायद ही कोई हो जो सोशल मीडिया से दूर हो। बच्चे हों या बड़े, सभी दिन में कुछ न कुछ समय इन प्लेटफॉर्म्स पर जरूर बिताते हैं। ऐसे में आपकी फीड पर तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते रहते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वायरल वीडियो में क्या है खास?
इस वायरल वीडियो में एक पति अपनी पत्नी के साथ किचन में है और कुछ बना रहा है। बनाने के बाद वो पत्नी को चखने के लिए बुलाता है। पत्नी चखती है लेकिन कमी बताते हुए एक डिब्बा उठाकर उसमें कुछ मिलाने के लिए कहती है और फिर अपने काम में लग जाती है। इधर शख्स बिना उसे मिलाए ऐसा नाटक करता है जैसे उसने वो मसाला मिला दिया हो। फिर दोबारा पत्नी को चखने के लिए बुलाता है। इस बार पत्नी को लगता है कि पति ने वाकई मसाला मिला दिया है और वो तारीफ कर देती है, जबकि पति के भाव ऐसे थे जैसे उसे पहले से पता था कि यही होगा।
यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @L_Arsene14 नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जब आप उसे (अपनी पत्नी को) जानते हो।' खबर लिखे जाने तक यह वीडियो 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा — 'मैं और मेरी पत्नी।' दूसरे ने कमेंट किया — 'उसने दोबारा बताने की कोशिश भी नहीं की।' तीसरे यूजर ने लिखा — 'कई महिलाएं ऐसी ही होती हैं।' वहीं चौथे ने टिप्पणी की — 'अपनी पत्नी को समझना और जानना बहुत जरूरी है।'
इस मजेदार वीडियो को देखकर साफ समझ आता है कि पति-पत्नी का रिश्ता जितना गहरा होता है, उतनी ही मजेदार होती हैं उनकी रोजमर्रा की नोक-झोंक। इन दोनों की समझदारी को सलाम — जो यह वायरल वीडियो देखेंगे, वो जरूर तारीफ करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। India TV किसी भी दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।