
Viral Video: भागते सांप की पूंछ पकड़कर 'हीरो' बन रहा था शख्स, पलटवार किया ऐसा हमला देख कांप जाएगी रूह!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो देखने वालों की रूह कंपा देगा। इस वीडियो में एक युवक जंगल के बीचोंबीच एक विशालकाय सांप के साथ ऐसी छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं।
सांप के पलटवार ने उड़ाए युवक के होश
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तेजी से भागते हुए उस विशाल सांप का पीछा करता है और उसकी पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है। जैसे ही वह सांप की पूंछ थामने की जुर्रत करता है, सांप बिजली की फुर्ती से पलटकर उस पर हमला बोल देता है। यह नजारा इतना भयावह है कि कमजोर दिल वालों के पसीने छूट जाएं।
हैरानी की बात यह है कि एक बार जान पर बन आने के बाद भी युवक बाज नहीं आता। वह दोबारा सांप के पीछे दौड़ पड़ता है। इसी दौरान युवक जमीन पर गिर पड़ता है और सांप सीधे उसकी छाती पर चढ़कर फन फैला लेता है। उस वक्त डर के मारे युवक सांप के सामने हाथ जोड़ने लगता है। लेकिन जैसे ही सांप उसे छोड़कर आगे बढ़ता है, यह युवक फिर से उसकी पूंछ पकड़ लेता है। इस बार सांप और भी ज्यादा भड़क जाता है और सीधे उसके चेहरे के पास पहुंच जाता है।
'यमराज से सीधी सेटिंग है' — लोग बोले
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nituchowdhury222 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 24 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "भाई का यमराज के साथ उठना-बैठना लगता है।" दूसरे ने मजाक में कहा, "यह सांप तो बढ़िया एक्टर निकला, दोनों मिले हुए लग रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा, "ऐसे स्टंट जानलेवा हो सकते हैं, इसे हीरोपंती न समझें।"