
Viral Video: लड़कियों ने ट्रेन कोच को बना दिया बार क्लब, भोजपुरी गाने पर झन्नाटेदार डांस कर बनाई रील
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां चलती ट्रेन के कोच को ही डांस फ्लोर बना देती हैं। भोजपुरी गाने की धुन पर इन लड़कियों का जोरदार डांस देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इन लड़कियों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग हर हद पार करने को तैयार रहते हैं। कोई वायरल होने के लिए अश्लीलता का सहारा लेता है तो कोई अपना हुनर दिखाकर नाम कमाता है। हाल ही में जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, उसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज की युवा पीढ़ी वायरल होने के लिए किस हद तक जा सकती है।
लड़कियों ने ट्रेन में किया धमाकेदार डांस
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां ट्रेन के कोच के अंदर मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही हैं। वे एक साथ ठुमके लगाते हुए रील बना रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर भोजपुरी गाना 'संइयां जी दिलवा मांगे लें...' बज रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Mariyam_MBD नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
लोगों ने जताई नाराजगी, मांगी कार्रवाई
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इस हरकत को फूहड़ और आपत्तिजनक बताया, जबकि कई यूजर्स ने इन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "वायरल होने के चक्कर में पब्लिक डिस्टर्बेंस तो नहीं होना चाहिए।" वहीं दूसरे ने लिखा, "इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, पब्लिक प्लेस पर यह हरकत करना सही नहीं है।" एक तीसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "रील कहीं भी बन जाती है, आजकल तो ट्रेन इस मामले में सबसे आगे है।" चौथे यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, "आजकल ऐसा ट्रेंड बन गया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की रील शूट हो रही है, लोग जाएं भाड़ में।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।