लखनऊ एयरपोर्ट की चमक-दमक देख ब्रिटिश टूरिस्ट के उड़े होश, बताया इंग्लैंड से बेहतर; Video Viral

लखनऊ एयरपोर्ट की चमक-दमक देख ब्रिटिश टूरिस्ट के उड़े होश, बताया इंग्लैंड से बेहतर; Video Viral

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ब्रिटिश पर्यटक ने लखनऊ एयरपोर्ट को इंग्लैंड के हवाई अड्डों से भी बेहतर करार दिया है। यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है।

यूपी बना विदेशी पर्यटकों की पसंद

उत्तर प्रदेश भारत के पर्यटन मानचित्र पर एक खास स्थान रखता है। हाल के वर्षों में राज्य घरेलू पर्यटन में नंबर-1 रहा है और विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी चौथा स्थान हासिल किया है। 2024 में यूपी ने लाखों विदेशी सैलानियों का स्वागत किया, जो 2023 की तुलना में काफी अधिक रहा। 2025 में भी यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और कुल पर्यटक संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

यही वजह है कि यूपी आने वाले कई विदेशी पर्यटक अब खुलकर राज्य की तारीफ करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हुआ है जिसमें एक ब्रिटिश टूरिस्ट ने लखनऊ एयरपोर्ट की जमकर तारीफ की है और इसे इंग्लैंड से भी बेहतर बताया है।

फोटोग्राफर डेव फ्लू का वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @flewy86 हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में फोटोग्राफर डेव फ्लू कहते हैं, "यह लखनऊ का हवाई अड्डा है। मुझे यह काफी पसंद है — यह बेहद आधुनिक और बेहद कुशलता से चलाया जा रहा है। सब कुछ ठीक से काम कर रहा है। सिक्योरिटी चेक बिना किसी परेशानी के हो गई। मुझे लगता है कि भारत में घरेलू यात्रा करते समय इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप उसे अपने बैग से बाहर निकाल लें। इससे बार-बार रोके जाने और तलाशी की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। यह थोड़ा झंझट भरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि वे ऐसा क्यों करते हैं।"

डेव फ्लू ने एयरपोर्ट की सजावट भी दिखाई जिसमें हर जगह 'शानदार बार' नजर आ रहे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "यहां हर जगह शानदार बार हैं। लखनऊ हवाई अड्डे से मैं सच में बहुत प्रभावित हुआ। इसने कई अन्य हवाई अड्डों के लिए मानक स्थापित कर दिया है। निश्चित रूप से अंग्रेजी हवाई अड्डों से बेहतर है। बहुत ही बढ़िया जगह है। भारतीय हवाई अड्डों से मैं सच में बहुत प्रभावित हूं — ये हमेशा साफ-सुथरे, विशाल, सुगम और बेहद मिलनसार कर्मचारियों वाले होते हैं! यहां उड़ान भरना हमेशा सुखद अनुभव होता है, इससे यात्रा का तनाव दूर हो जाता है!"

जब सोशल मीडिया के एक यूजर ने पूछा कि क्या लखनऊ हवाई अड्डा दिल्ली हवाई अड्डे से बेहतर है, तो फ्लू ने जवाब दिया, "मैं कूटनीतिक होने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन हां।"

देखें वायरल वीडियो

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form