जयपुर में विदेशी टूरिस्ट को छूते युवकों का Video Viral होते ही भड़के यूजर्स, सख्त एक्शन की करने लगे मांग

जयपुर में विदेशी टूरिस्ट को छूते युवकों का Video Viral होते ही भड़के यूजर्स, सख्त एक्शन की करने लगे मांग

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जयपुर के प्रसिद्ध जल महल के पास कुछ युवक एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अशोभनीय व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स में भारी आक्रोश फैल गया है।

विदेशी पर्यटक के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी महिला पुरुषों की भीड़ से घिरी हुई दिखाई देती है। ये युवक सेल्फी लेने के बहाने उसके काफी करीब आकर उसे छूने की कोशिश करते हैं। महिला असहज होते हुए भी मुस्कुराती रहती है और शालीनता बनाए रखने का प्रयास करती है, लेकिन उसकी शारीरिक भाषा साफ बता रही है कि वह इस स्थिति में फंसी हुई है। कई लोग तो बिना अनुमति के ही उसके कंधों पर हाथ रख देते हैं।

यह वीडियो X (ट्विटर) पर @divya_gandotra हैंडल द्वारा शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन में भारतीय पर्यटन की प्रसिद्ध धारणा "अतिथि देवो भव" पर तीखा सवाल उठाया गया। पोस्ट में लिखा गया कि लोग भारत जिज्ञासा और सम्मान के साथ आते हैं, लेकिन डर और आहत मन के साथ लौटते हैं। ऐसा एक वीडियो ही पूरे देश की छवि को वैश्विक स्तर पर नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।

इस वीडियो को यहां देखें:

वीडियो देखते ही भड़क उठे यूजर्स

वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा साफ नजर आया। एक यूजर ने लिखा कि आरोपियों के चेहरे वीडियो में साफ दिख रहे हैं, CCTV फुटेज की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करेगी क्योंकि वह पर्यटन स्थलों के बाहर अवैध विक्रेताओं से वसूली में व्यस्त है।

एक अन्य यूजर ने मांग की कि इन सभी लोगों की पहचान कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए। सिर्फ संसद में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करने से काम नहीं चलेगा, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है।

कुछ यूजर्स ने महिला के पहनावे पर सवाल उठाए, हालांकि अधिकांश लोगों ने इस बात पर सहमति जताई कि इस तरह का व्यवहार भारत की एक सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में छवि को धूमिल करता है। एक यूजर ने कहा कि भारत में किसी लड़की का होना सुरक्षित नहीं है और जब तक सोच नहीं बदलती, ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। India TV किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form